spot_img
spot_img
Homeदेहरादूनदो माह में पूर्ण होगी कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना: रावत

दो माह में पूर्ण होगी कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना: रावत

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या जल्द ही समाप्त होगी। इसके लिए जल संस्थान और पेयजल निगम को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। विशेष रूप से कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना को दो माह के भीतर पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी गई है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा, ताकि कोई भी परिवार पेयजल आपूर्ति से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजना के निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने और सर्विस टैंक, पाइपलाइन सहित अन्य निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
डॉ. रावत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को पेयजल आपूर्ति से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जो गांव अभी तक किसी योजना से वंचित हैं, उन्हें अन्य पम्पिंग योजनाओं से जोड़कर सेवा प्रदान की जाएगी। पेयजल योजनाओं के पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना, चुणखेत पेयजल योजना, कलियासौड पेयजल योजना, बिलकेदार पेयजल योजना और थलीसैण नगर पंचायत पम्पिंग पेयजल योजना को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
इस पहल से श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और नगर क्षेत्रों में जलापूर्ति की समस्या स्थायी रूप से समाप्त होगी और लोगों को स्वच्छ एवं निरंतर पेयजल उपलब्ध होगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular