अपराध

रायपुर में प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

प्रॉपर्टी के काम में काफी कर्जे में डूबा हुआ था, जिसके चलते काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था मृतक

देहरादून ,रायपुर:-12 जून

थानाध्यक्ष रायपुर को सिटी कंट्रोल रूम से  सूचना मिली की एक व्यक्ति ने बानी बेकरी लाडपुर रायपुर में घर के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है , थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे ,जहा मृतक रुपेश राणा को मृत अवस्था में बिस्तर पर लेटा हुआ पाया गया , मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक ने पंखे पर लटक कर फांसी लगा ली थी। जिसे उनके द्वारा जाली तोड़कर दरवाजा खोला व मृतक को पंखे से उतार लिया गया था । मृतक के गले में फांसी की लगने के निशान पाए गए। शव को कब्जे पुलिस लेकर मोर्चरी में भिजवाया गया । कल प्रातः पंचायत नामक व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी । प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा आत्महत्या करना प्रकाश में पाया गया है। मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। जिसे काफी कर्जा हो रखा था। जिसके चलते काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था । मृतक के घर में उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं । मृतक लालपुर में किराए के मकान पर रह रहा था । मूल रूप से ईश्वर विहार रायपुर का रहने वाला है। घटना की जांच की जा रही है ।

 

 

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles