spot_img
spot_img
Homeअपराधजानिए यात्रा मार्ग पर मौजूद कौन से व्यापारियों पर राज्य सरकार ने...

जानिए यात्रा मार्ग पर मौजूद कौन से व्यापारियों पर राज्य सरकार ने दिये हैं कड़ी कार्यवाही के निदेश

देहरादून। प्रदेश सरकार भारी बारिश के चलते फंसे तीर्थयात्रियों से होटल व रेस्टोरेन्ट संचालकों द्वारा आधिक कीमत वसूलने की सूचनाओं पर सख्त हो गयी है । पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्थानीय प्रशासन से आपदा का फायदा उठाने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं ।

गौरतलब है इन दिनों भारी बरसात से आयी आपदा के कारण हजारों पर्यटक जगह जगह फंसे हुए हैं । जिनसे मौके का फायदा उठते हुए आधिक कीमत वसूलने की सूचना को राज्य सरकार गम्भीरता से लिया है । इसी कड़ी में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा उनके संज्ञान में आया है कि भारी बारिश के चलते सड़कों के बंद होने के कारण केदारनाथ में फंसे यात्रियों से वहां स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक यात्रियों से 50 रूपये की खाने की थाली के बदले उनसे 500 की राशि वसूल रहे हैं । उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की लूट कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनुज गोयल से दूरभाष पर बात कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए चालान कटाने और केस दर्ज करने को कहा है। महाराज ने कहा कि यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। शाम तक सभी बाधित मार्गों को खोल दिया जाएगा।

महाराज ने कहा कि प्रशासन ने चारधाम यात्रा रूट पर सभी धर्मशालाओं को खुलवाने के साथ साथ यात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी कर दी है। उन्होने आपदा प्रबंधन सचिव एस. ए. मुरुगेशन से बातचीत कर सुंदरखाल, रामनगर में फंसे लोगों को तत्काल रेस्क्यू करने के भी आदेश दिए हैं। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के साथ-साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहने को भी कहा है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular