spot_img
spot_img
Homeअपराधक्यूँ कोविड नियमों की धज्जियां उडाते बिना अनुमति म्यूजिकल शो चलाना दून...

क्यूँ कोविड नियमों की धज्जियां उडाते बिना अनुमति म्यूजिकल शो चलाना दून के इस रेस्टोरेंट को पड़ा भारी ?

देहरादून। कोविड नियमों की धज्जियां उडाते हुए बिना अनुमति म्यूजिकल शो चलाना पुलिस ने बिना अनुमति म्यूजिक शो चलाना एक रेस्टोरेंट को पड़ा भारी । देहरादून के जाखन क्षेत्र में चल रहे इस बार रेस्टोरेंट मालिक व संचालकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है ।

कल रात राजपुर रोड के पास Brew factory बार के बाहर गश्त के दौरान पुलिस टीम भीड देखकर अन्दर गयी तो भौचक्की रह गयी । बार के अन्दर म्यूजिक शो चल रहा है वह भी बिना अनुमति, इतना ही नही बार रेस्टोरेन्ट में लिमिट से बहुत आधिक लगभग 450- 500 लोग मौजूद थे । उनमे ज्यादातर लोग बिना मास्क के थे व सोशल डिस्टैसिंग का पालन नही हो रहा था । पुलिस का कहना है कि इवेन्ट के सम्बन्ध मे उन्हे कोई भी अऩुमति नही थी ।

फिलहाल राजपुर पुलिस ने बार मालिक अशोक, जैनदर व बार मैनेजर देव सर्यवन्शी के विरूद्व धारा 268/269/279/188 भादवि व 3 महामारी अधि0 व 51(B) आपदा प्र0 अधि0 मे मुकदमा पंजीकृत किया गया । वहीं म्युजिक शो में पहुंचे लोगों के रंग में भंग पड़ गया और किसी तरह सभी वहां से कोविड कानून की मार से बचकर भागे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular