spot_img
spot_img
HomeHaridwarहरिद्वार में होटल संचालक के बेटे के अपहरण और हत्या का 36...

हरिद्वार में होटल संचालक के बेटे के अपहरण और हत्या का 36 घंटे में खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने  36 घंटे के भीतर एक बड़े अपहरण और हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामला रूड़की के थाना पिरान कलियर क्षेत्र का है जहाँ होटल संचालक नसीर के बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।

बीती 6 सितंबर की देर रात होटल संचालक के बेटे को फोन कर बुलाया गया और इसके बाद से वह लापता हो गया। अगली सुबह परिजनों के मोबाइल पर कॉल कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। कोतवाली रूड़की में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से ताबड़तोड़ छापेमारी कर 36 घंटे के भीतर अपहरण की गुत्थी सुलझा दी।

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान सामने आया कि पिछले सात साल से होटल संचालक के यहाँ किराए पर रह रहे टेलर ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पैसों के लालच में दोनों ने युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने यूट्यूब पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपहरण करने और पुलिस से बचने का तरीका सीखा था और फिर मोटी रकम हाथ लगने की उम्मीद में होटल संचालक के बेटे का अपहरण कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि दोनों ने होटल संचालक के बेटे को अपनी दुकान पर बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी अजर लाश को नहर में फेंक दिया जिसके बाद 25 लाख रुपए की फिरौती की माँग की। पुलिस ने इस मामले में घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल,ई- रिक्शा,मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में अमजद और फरमान शामिल हैं जो हरिद्वार के ही रहने वाले हैं। एसएसपी ने इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular