spot_img
spot_img
Homeअपराधप्राइवेट हॉस्पिटल के मनमाने ढंग से वसूला जा रहे शुल्क एवं अनिमिताओ...

प्राइवेट हॉस्पिटल के मनमाने ढंग से वसूला जा रहे शुल्क एवं अनिमिताओ के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ ने cmo को सोपा ज्ञापन

उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज सीएमओ देहरादून को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रदेश में हो रहे प्राइवेट हॉस्पिटलों की मनमानी और उनके द्वारा किए जा रहे गलतऔर मनमाने इलाज के विषय को लेकर आज युवा कांग्रेस के शिवम कुमार एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा एक ज्ञापन दिया गया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया की राजेंद्र सिंह निवासी बिजनौर को ऋषिकेश एम्स लाया गया जहां पर बेड खाली न हो ने के कारण होने के देहरादून भेज दिया गया, एंबुलेंस देहरादून  हॉस्पिटल ले जाने को कहा जहां पर एंबुलेंस ड्राइवर द्वारा घायल व्यक्ति को अन्य किसी हॉस्पिटल में ले जाने के बजाय रिस्पना पुल स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में ले जाया गया।

 

राजेंद्र को सर में चोट लगने के कारण हालत अधिक गंभीर थी जिसके कारण उनको न्यूरो सर्जन की आवश्यकता थी परंतु उनके परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल द्वारा एडमिट करने से पूर्व ही उनसे ₹10000 की राशि जमा करवा ले गई और उसके बाद उनको किसी तरीके का कोई इलाज भी नहीं दिया गया परिजनों द्वारा जब हॉस्पिटल कर्मचारियों से अपने मरीज को अन्य किसी हॉस्पिटल में ले जाने को कहा तो उनके द्वारा अस्पताल का एक डिस्चार्ज बिल उनको दिया गया जिस का बिल ₹20800 बनाया गया और दवाइयों का बिल ₹5795 का बनाया गया जो मैं 2 घंटे का तथा परिजनों का कहना है कि उनके द्वारा उक्त दवाइयां नहीं खरीदी गई हैं और उनके द्वारा 1 घंटे या 12 घंटे रुकने का पैसा पूरा लिए जाने का दबाव बनाया गया ।

परिजनों द्वारा राजेंद्र को अन्य किसी हॉस्पिटल में दिखाया गया जहां पर उस को मृत घोषित कर दिया गया इसको लेकर मृत के परिजनों ने मृत्यु का जिम्मेदार हॉस्पिटल को ठहराया है जिसमें उनके द्वारा उक्त हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए सीएमओ को प्रार्थना पत्र दिया गया है। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा सीएमओ से राज्य में चल रहे गलत और मनमाने तरीके से चल रहा सभी हॉस्पिटलों पर कार्यवाही करने की मांग की गई कार्यवाही ना होने पर यूथ कांग्रेस द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल खिलाफ उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई।

प्रार्थना पत्र सोपने में युवा कांग्रेस के संदीप चमोली, लकी राणा, शिवम कुमार, दिनेश कौशल, आशीष नेहरा, आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular