spot_img
spot_img
Homeअपराधदरोगा जी नशे में धुत होकर कर बैठे एक्सीडेंट, हुए सस्पेंड

दरोगा जी नशे में धुत होकर कर बैठे एक्सीडेंट, हुए सस्पेंड

राजधानी देहरादून के राजपुर रोड से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। वायरल वीडियो में राजपुर थानाध्यक्ष को नशे में धुत होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए देखा गया। घटना के बाद एसएसपी देहरादून ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि थानाध्यक्ष ने शराब के नशे में एक के बाद एक कई गाड़ियों को अपनी कार से टक्कर मारी और फिर मौके से फरार होने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आते ही एसएसपी देहरादून ने मामले को गंभीरता से लिया और राजपुर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही प्रथम दृष्टया गलत आचरण और लापरवाही के आधार पर उनके खिलाफ अभियोग दर्ज करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, जो वर्तमान में थानाध्यक्ष कालसी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें राजपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी को निर्देशित किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए। सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ-साथ आरोपी अधिकारी का मेडिकल परीक्षण कराकर कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून किसी के साथ भेदभाव नहीं करता और न ही किसी को विशेष छूट दी जा सकती है। इस सख्त कार्रवाई के जरिए पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजपुर थानाध्यक्ष की इस हरकत ने पूरे पुलिस महकमे की छवि को धूमिल किया है। लेकिन एसएसपी देहरादून अजय सिंह की तेज कार्रवाई ने यह संदेश भी दे दिया है कि सिस्टम में जवाबदेही और अनुशासन सर्वोपरि है। अब देखना यह होगा कि जांच में और क्या-क्या खुलासे होते हैं।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular