spot_img
spot_img
Homeअपराधकोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 03 स्मैक तथा गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 03 स्मैक तथा गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

देहरादून पुलिस द्वारा लगातार जनपद मे मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम मे कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध स्मैक तथा गांजा किया बरामद ।

 देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है । जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर  सरिता डोबाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर  सर्वेस पंवार के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक  रविन्द्र सिह यादव द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया । जिसके क्रम में गठित टीमो द्वारा निम्लिखित कार्यवाही की गई :-
 गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए दिनांक 14-06-2022 को 02 नफर अभियुक्त क्रमशः-1-मोहसीन अंसारी पुत्र नसीम अंसारी निवासी ग्राम चौकी सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष , अकरम पुत्र सफरुद्वीन निवासी ग्राम कालागढ पुराना नई बस्ती थाना अफजलगढ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को परवल नयागाँव कोतवाली पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से अलग-अलग क्रमशः-16 ग्राम व 15 ग्राम कुल 31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हई । अभियुक्त गणो के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में अलग-अलग मु0अ0सं0-413/2022 व मु0अ0सं0-414/2022 धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*02: गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुये दिनांक 14/06/2022 को रात्रि के समय करीब 21.55 बजे एक अभियुक्त शुभम साहनी पुत्र लक्ष्मण साहनी निवासी कबाडी बाजार ब्राहमणवाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र-24 वर्ष को खाली ग्राउण्ड कब्बाडी बाजार से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0-315/2022 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम शुभम साहनी पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्तो को  मा0 न्यायलय मे पेश किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त गणो को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया ।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular