spot_img
spot_img
Homeअपराधअवैध खनन पर कारवाही केवल दिखावा मात्र,कई जगह चल रहा है अवैध...

अवैध खनन पर कारवाही केवल दिखावा मात्र,कई जगह चल रहा है अवैध खनन का खुला खेल

रात में जम कर हो रहा है अधिकारियो की देख रेख में अवैध खनन

दिन  दहाड़े  सिंचाई विभाग के नाम पर हो रहा अवैध खनन,

चलान और कुछ ओवर लोडिंग की कार्य वाही के नाम पर केवल खाना पूर्ति,

चौकी ,थानों और अधिकारियो पर खनन माफिया का बोलबाला,

प्रेमनगर, दुधली,नाथुआवाला सेलाकुई में हो रहा है जम कर अवैध खनन,

देहरादून दिनांक 23 जून 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देशन पर जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार के द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह रागंण के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन के परिवहन हेतु चलाये गए अभियान के दौरान 2 डम्पर क्षमता से अधिक सामग्री लदे हुए बिन्ना रवन्ना एवं रूट प्लान के परिवहन करते पाये जाने तथा मौके पर कोई दस्तावेज न दिखा पाने के फलस्वरूप उक्त वाहनों को सीज करते हुए राज्य में प्रख्यापित उत्तराखण्ड उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति, उत्तराखण्ड खनिज नियमावली का उल्लंघन है। संबंधित पर अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, जिसके लिए समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन, की सूचनाओं/शिकायतों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए निरंतर कार्यवाही करें।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular