साइबर क्राइम सैल पुलिस द्वारा बरामद किए गए 14.75 लाख के मोबाइल

 साइबर क्राइम सैल जनपद देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही कर रू0 14,73,432/- (चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस ) की कीमत के 82 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलो की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध  एंव  क्षेत्राधिकारी स्पेशल ऑपरेशन  के निकट पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून में खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से जनपद देहरादून से खोये गये कुल 82 स्मार्ट मोबाईल फोन बरामद किये गये ।

बरामद किये गये मोबाइलों को  पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा उनके स्वामियों क्रमशः – संजय कुमार बडोनी,बनी राय,साहिल चौहान,अमित कैन्तुरा,राकेश तथा दिलखुश कुमार निवासी जनपद देहरादून के सुपुर्द किया गया । अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया ।
बरामदगी :- 82 स्मार्ट फोन
कीमत :- 14,73,432/- (चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस )
मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल में पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल टीम जनपद देहरादून द्वारा मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है ।

अपील-  पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद देहरादून द्वारा आम जनमानस से अपील की  कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *