लैपटॉप व हेडफोन चोरी करने वाली महिला चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

डालनवाला  निवासी दिनेश कौशिक द्वारा थाना डालनवाला में तहरीर दी कि दिनांक 12-06-22 को प्रातः करीब 5 बजे उनके घर से एक महिला बाहर जाती हुई दिखी, जिस पर उन्होंने अपने घर पर चैक किया तो एक लैपटॉप व उसके साथ रखा हेडफोन गायब था।उक्त तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0-156/22 धारा-380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

थाना डालनवाला में प्रभारी निरीक्षक  के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा चोरी के अनावरण हेतु घटना के संबंध में वादी व उसके घर वालों से पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया कि एक महिला सुबह के समय उनके घर से बाहर निकली थी।जिस पर वादी व उसके परिवार जनों से महिला का हुलिया प्राप्त हुआ,तत्पश्चात गठित टीम को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन करने पर वादी पक्ष के अनुसार बताए गए हुलिए की महिला का आना-जाना ज्ञात हुआ।जिस पर पुलिस टीम द्वारा शहर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात महिला को ट्रेस करते हुए दिनांक 14-06-22 की शाम को प्रिंस चौक के पास कचहरी रोड से  अभियुक्ता तमन्ना गुप्ता पुत्री स्व0 सुनील गुप्ता निवासी कचहरी रोड निकट प्रिंस चौक थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 19 वर्ष  को गिरफ्तार किया गया व उसके पास से  01 लैपटॉप डेल कंपनी,01 हेडफोन जेब्रा कंपनी(अनुमानित कीमत ₹ 50000)  बरामद किया गया। अभियुक्ता को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *