आरोपदेहरादूनराजनैतिक

बद्रीनाथ और अयोध्या जैसा ही केदारनाथ में भी भाजपा का फर्जी हिंदुत्व होगा उजागर

देहरादून,

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दोसानी ने कहा कि भाजपा के एक नेता जो आजकल केदारनाथ उपचुनाव को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं उनकी मंशा साफ नजर आ रही है कि वह उपचुनाव में पार्टी को अपनी दावेदारी पेश करने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे किसी को भी टिकट दे जिस तरीके से भाजपा का फर्जी हिंदुत्व का चेहरा बद्रीनाथ और अयोध्या में जनता के सामने आया है और जनता ने उन्हें नकारा है वैसे ही केदारनाथ उपचुनाव में भी केदारनाथ की जनता उनको आईना दिखाने का काम करेगी।

गरिमा ने भाजपा सरकार पर हमारा बोलते हुए कहा कि अपनी ही पार्टी की विधायक को बिना राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया पार्टी के किसी भी बड़ी नेता से उनकी अंतिम यात्रा में पहुंचने तक की जहमत नहीं उठाई साथ ही दोसानी ने कहा कि जब उनकी विधायक की अंतिम यात्रा निकल रही थी तब मुख्यमंत्री धामी केदारनाथ मंदिर के दिल्ली कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे केदारनाथ की जनता के साथ भाजपा सरकार ने जो दोहरा चरित्र अपनाया है, उसको जनता आने वाले उपचुनाव में उजागर करेगी उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के नाम पर ट्रस्ट और क्यू आर कोड से धामी सरकार ने करोड़ों रुपए का डाका डाला है वही केदारनाथ में 230 किलो सोने की चोरी करके उन्होंने जो पाप किया है उसकी सजा जनता जरूर देगी।

गरिमा दासानी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि धामी केवल प्रदेश के लिए घोषणाओं का पिटारा लेकर आते हैं केवल हवा हवाई घोषणाओं से वह अपने आप को ओर पार्टी को चमकाना चाहते हैं, दसौनी ने कहा कि जोशीमठ की जो स्थिति आज उत्पन्न है उसको लेकर भी प्रदेश सरकार गंभीर नहीं दिख रही है ,जैसे ही प्रदेश में चुनाव की घोषणा होती है धामी सरकार अपनी चुनावी घोषणाओं को लेकर केवल बयान बाजी करने लगती है, लेकिन पिछले दो उपचुनाव में उत्तराखंड की जनता ने धामी सरकार के जुमले को नकारा है और जमीनी कार्यकर्ताओं को जिताकर उत्तराखंड की जनता ने बताया है कि अब उत्तराखंड में हवा हवाई बातों का जनता पर किसी तरीके का कोई असर होने वाला नहीं है वहीं कुछ दिन पूर्व धामी सरकार द्वारा केदारनाथ की में जो घोषणाएं की थीं है वह केवल केदारनाथ उप चुनाव को लेकर कोरी घोषणाएं है और होने वाले केदारनाथ उपचुनाव में केदारनाथ की जनता उनको सबक सिखाने का काम करेगी साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी में टिकट दावेदारी को लेकर भी कलह देखने को मिल रहा है।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles