आरोपदेहरादून

अधिकारियों की लापरवाही का मामला मुख्यमंत्री दरबार में

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आमजन की पीड़ा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर प्रदेश भर में अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर वार्ता की और इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अपने अमले के भी पेंच कसे एवं व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को चुस्त करने की बात कही।
इस अवसर पर नेगी ने कहा कि विभागीय मंत्रियों, अधिकारियों के गठजोड़ के चलते अधिकारी आमजन की पीड़ा को समझना तो दूर उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं हैं और कौन सा मामला कितना गंभीर है व पीड़ित व्यक्ति कितना परेशान है, उससे अधिकारियों का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रखते है।
उन्होंने कहा कि कई बार आम जनमानस की पत्रावलियां, उनके छोटे-मोटे काम से संबंधित पत्र एक पटल से दूसरे पटल पर पहुंचने में महीनों लगा देते हैं एवं कई बार पत्र ढूंढे नहीं मिलते है और उन्होंने कहा कि हालात यह हो गए हैं कि अधिकारी सुविधा शुल्क के इंतजार में पत्रावलियों को कूडे का ढेर बना देते हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा को भरोसा है कि व्यवस्था में परिवर्तन होगा, जिसके फलस्वरुप आमजन को न्याय मिल सकेगा।

Show More

Related Articles