ध्यान से देखें पीएम मोदी ने दिया है अपने चेहरे को यह नया लुक, अमेरिका दौरे से पहले

अगर आपने अमेरिका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्यान से देखा होगा तो आपको उनका एक बदला हुआ अंदाज नज़र आया होगा ।  और वह है उनके चेहरे की दाढ़ी का ट्रिम होना । जी हां कोरोना काल में चर्चा में रही उनकी लम्बी दाढ़ी अब आपको बेहद छोटी नज़र आयेगी । अपने इस नये अंदाज को स्वयं मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

यूँ तो पीएम मोदी का अपना एक अलग हीअंदाज और अपिरियेंस है । वे अपने अलग लुक और पहनावे को लेकर अक्सर सभी का ध्यान खीचते हैं । वो जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे या फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद भी अलग-अलग मौकों पर वे अपने खास अंदाज के लिये मशहूर हैं। इस बार अंदाज बदलने का मौका रहा जब PM मोदी का अमेरिका दौरा । जिस पर जाने से पहले उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की । इस फोटो में नज़र आ रहा है कि कोरोना के बाद से ही लंबी दाढ़ी में नजर आने वाले मोदी ने अब अपनी दाढ़ी ट्रिम करा ली है। ऐसे में उनके इस लुक की चर्चा होना तो स्वाभविक है ।

बरहाल लुक बदलने के पीछे जो भी वजह रही हो लेकिन इतना तय है कि उनकी दाढ़ी को लेकर हो रही तमाम राजनैतिक टिप्पणियों पर अब विराम लग गया है । हां इतना अवश्य है कि कल तक उनकी लम्बी दाढ़ी में रविन्द्र नाथ टैगोर और आरएसएस के गोल्वल्कर की नकल दूंढ्ने वाले अब उनके इस नये लुक पर टिप्पणी सोच रहे होंगें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *