क्यूँ भाजपा ने कहा, जनादेश ईवीएम के अन्दर, कॉंग्रेस का सब्र बाहर।

देहरादून, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सत्ता लोलुप कांग्रेस की हालत यह है कि अभी जनादेश ईवीएम में है और कांग्रेस में मुख्यमंत्री की दौड़ शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत तो अपनी पार्टी को चेतावनी तक दे चुके हैं। मुख्यमंत्री न बनने पर वह जनता के बीच न रहकर घर बैठने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि साफ है कि जन सरोकारों की बात कहने वाले हरीश रावत भी कुर्सी की ही लड़ाई लड़ रहे थे। मनवीर चौहान ने कहा कि बेसब्र कांग्रेस को अपने फैलाये भ्रम और षड्यंत्र पर भरोसा है और जनता पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस झूठ और पाखंड के भरोसे मैदान में थी और भाजपा विकास कार्यों की बदौलत। जनता भाजपा को आशीर्वाद दे चुकी हैं और कांग्रेस को उसकी गलतफहमी भारी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *