विजय संकल्प रैली को मिल रहा है अभूतपूर्व जनसमर्थन : भाजपा

देहरादून,  भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन में 3 लाख 35 हज़ार लोग शामिल हो चुके हैं,  अब तक सम्पन्न 11 दिन में 3.5 हज़ार किलोमेटर की दूरी यात्रा में तय हो गयी है।” पहले चरण की जानकारी देते हुए पत्रकार वार्ता में यात्रा संयोजक ज्योति प्रसाद गेरोला ने बताया कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यों को जनता के बीच पहुँचाकर जन आशीर्वाद लेने के उद्देश्यों के साथ जारी यह यात्रा अब तक कुल 43 विधानसभाओं में पहुँच चुकी है | सर्व समाज और नारी शक्ति के जबरदस्त सहयोग से यात्रा अपने दूसरे चरण में नव वर्ष आगमन के साथ शेष 27 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी ।

श्री ज्योति प्रसाद गेरोला ने विजय संकल्प यात्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा द्धारा गढ़वाल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्धारा कुमायूं से यात्रा शुभारंभ के बाद अब तक गढ़वाल में लाभग 1301 व कुमायूं में 1000 किलोमीटर यात्रा सम्पन्न हो गयी है | जिसमें गढ़वाल मण्डल के 4 जिले पूर्णतया , दो जिले आंशिक तथा कुमायूं मण्डल में 4 ज़िले पूर्ण व एक जिला आंशिक रूप से शामिल हैं । यात्रा के दौरान अब तक 47 जनसभा, 47 स्वागत समारोह व 59 रोड शो में जनता का जबरदस्त उत्साह जनसैलाब के रूप में नज़र आया । यात्रा में अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा, सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, श्रीमति बबीता फोगाट, कैलाश विजयवर्गीय, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, श्रीमति लॉकेट चटेरजी, श्रीमति मीनाक्षी लेखी आदि वरिष्ठ नेता भागेदारी कर चुके हैं

उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहला चरण समाप्त होने के बाद 29, 30, 31 दिसंबर को यात्रा विश्राम रहेगा । उसके उपरांत 1 जनवरी से विजय संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण शुरु होगा जो देहरादून महानगर, विकासनगर, पुरोला, धनौल्टी, चकराता, मसूरी, टिहरी, घनसली,प्रतापनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी , कालाढूंगी, रामनगर, काशीपुर, जसपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, लालकुआं, सितारगंज, नानकमत्ता,एवं खटीमा में सम्पन्न होगा । कुमायूं मण्डल की यात्रा 4 जनवरी 2022 को खटीमा में केंद्रीय मंत्री माननीय नितिन गडकरी, अजय भट्ट , सीएम पुष्कर धामी, एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिती में विशाल जनसभा के साथ समाप्त होगी । वहीं गढ़वाल मण्डल की यात्रा 6 जनवरी 2022 को उत्तरकाशी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम पुष्कर धामी, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिती में सम्पन्न होगी |

शेष 27 विधानसभा क्षेत्रों में जाने वाली इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, सांसद मीनाक्षी लेखी समेत अनेक पार्टी नेत्रत्व शिरकत करेंगे |  यात्रा के दौरान पार्टी के आगामी चुनावों के लिए तैयार होने वाले दृष्टि पत्र के लिए मांगे सुझावों को लेकर भी जबरदस्त रुझान देखा जा रहा है । यात्रा के रथ, व 70 LED रथों  के साथ लगी सुझाव पेटी और अन्य माध्यमों से बड़ी संख्या में सुझाव पत्र हमें मिल रहे हैं ।  प्रदेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व में लिए पार्टी संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने का संदेश लेकर जनता के बीच जारी यह यात्रा सर्वसमाज, महिला, युवाओं व सभी वर्गों से जुड़ने में सफल रही है ।पत्रकार यात्रा के दौरान गढ़वाल यात्रा संयोजक वीरेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ पार्टी नेता सुरेश जोशी, देवेंद्र भसीन, प्रदेश , विनोद सुयाल आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *