spot_img
spot_img
Homeमसूरीराज्य स्थापना दिवस पर मंत्री गणेश जोशी ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन...

राज्य स्थापना दिवस पर मंत्री गणेश जोशी ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों बलबीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी, मदन मोहन ममगाईं, बेलमती चौहान और हंसा धनाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के अथक संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने राज्य के हर नागरिक से इन वीर आंदोलनकारियों के योगदान को याद करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने में योगदान का स्मरण किया।
गणेश जोशी ने कहा कि राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का अवसर है कि हम आंदोलनकारियों के आदर्शों को आत्मसात कर राज्य के समग्र विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, सिकन्दर, धर्मपाल पवार, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, गौरी थपलियाल, जसोदा शर्मा और सीता पंवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। गणेश जोशी ने मसूरी में पहुंचे पर्यटकों से हालचाल भी जाना और पर्यटन अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular