spot_img
spot_img
Homeमसूरीमसूरी में बारिश का कहर! लंढौर पुलिस चौकी पर गिरा विशालकाय पेड़,...

मसूरी में बारिश का कहर! लंढौर पुलिस चौकी पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल बाल बचा कांस्टेबल का परिवार

पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों लगातार हो रही मूसलधार बारिश की चपेट में है। प्रकृति का रौद्र रूप स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। मसूरी में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते लंढौर बाजार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां स्थित पुलिस चौकी पर एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। इस घटना में चौकी के पास खड़ी एक कार पूरी तरह से चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हा गई, जबकि अंदर मौजूद कांस्टेबल सुनील कुमार और उनका परिवार सुरक्षित बच गया।
कांस्टेबल सुनील कुमार ने घटना के बाद बताया कि उन्होंने कई दिन पहले ही पुलिस चौकी से सटे उस पेड़ की स्थिति को देखते हुए वन विभाग को लिखित आवेदन दिया था। उन्होंने साफ कहा था कि पेड़ कमजोर हो चुका है. यह पेड़ कभी भी गिर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर वन विभाग ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो आज यह हादसा नहीं होता। उन्होंने कहा हमने खतरे की जानकारी दी थी, लेकिन किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। तेज बारिश के कारण आज यह पेड़ आखिरकार गिर गया।
लंढौर पुलिस चौकी पर गिरा विशालकाय पेड़ घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए , नायब तहसीलदार कमल राठौर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया लगातार बारिश के कारण मसूरी में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गई हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा इस पूरी घटना में किसी की प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग की लापरवाही को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि ऐसे कमजोर और झुके हुए पेड़ों को पहले ही चिन्हित कर काटा जाना चाहिए। लोगों की मांग है कि शहरभर में ऐसे संभावित खतरों की समग्र जांच की जाए और वन विभाग, नगर पालिका व प्रशासन मिलकर तत्काल कदम उठाएं।

केमल बैक रोड पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है। नायब तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मसूरी ने निरीक्षण किया गया बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही को रोक दिया गया है, नायब तहसीलदार ने बताया कि नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन सभी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा है। जहां भी भूस्खलन होने की संभावना है वहां पर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने की निर्देश दिए गए हैं।

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular