spot_img
spot_img
Homeबागेश्वरनशा मुक्त भारत अभियान के तहत बागेश्वर में भव्य बाइक रैलीए छात्रों...

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बागेश्वर में भव्य बाइक रैलीए छात्रों ने दिया जागरूकता का संदेश

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय बागेश्वर में पुलिस विभाग द्वारा भव्य बाइक रैली एवं विद्यालयी छात्र . छात्राओं द्वारा नशा उन्मूलन रैली का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में जिलाधिकारी द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। तत्पश्चात रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगांई एवं पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने तहसील कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली मुख्य बाजार से होते हुए नुमाइश्खेत मैदान में संपन्न हुई।
रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र.छात्राएंए पुलिस बलए एनसीसी कैडेट्सए एनण्एसण्एस कैडेट्स शामिल हुए। प्रतिभागियों ने श्नशा छोड़ोए जीवन संवारोश्ए श्युवा शक्ति दृ राष्ट्र की ताकतश् और श्स्वस्थ युवाए सशक्त भारतश् जैसे नारे लगाते हुए जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहाए श्नशा न केवल व्यक्ति का भविष्य बर्बाद करता है बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ देता है। युवाओं को शिक्षाए खेल और रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि नशे को जड़ से खत्म करेंए उन्होंने कहा इस रैली का आयोजन इस उद्देश्य से किया गया है कि समाज में नशा उन्मूलन का संदेश जन जन तक पहुंच सके।
कार्यक्रम में सीईओ जीएस सोनए डीएसडब्ल्यूओ जसमीत कौरए सीओ अजय शाहए तहसीलदार निशा रानीए पूर्व रेडक्रॉस चेयरमैन संजय साह जगातीए दीप जोशी सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र.छात्रायेंए एनसीसी कैडेटए पुलिस जवान आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular