spot_img
spot_img
Homeनैनीतालरामनगर में सीएम धामी ने मां के नाम किया पौधरोपण

रामनगर में सीएम धामी ने मां के नाम किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रामनगर भ्रमण के दौरान जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला और फाटो रेंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माता श्रीमती बिशना देवी के नाम एक फलदार पौधा रोपित किया।

सीएम ने कहा कि जिम कॉर्बेट विश्व प्रसिद्ध जैव विविधता स्थल है और इसका संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मानसून सीजन में प्रदेश के सभी 40 फॉरेस्ट डिवीजनों में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे वन्यजीवों को जंगल में ही भोजन मिले और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम हो।

मुख्यमंत्री ने आमजन से भी इस अभियान में भागीदारी की अपील की और अधिक से अधिक पौधे लगाने को कहा। उन्होंने रामनगर स्थित रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया, जहां फिलहाल 11 टाइगर और 13 लेपर्ड रखे गए हैं। उन्होंने सेंटर के और अधिक विकास के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही।

सीएम धामी ने फाटो रेंज को अब 12 महीने के लिए खोलने की घोषणा की, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां 100 से अधिक जिप्सियां संचालित हैं और स्थानीय लोगों को 25 करोड़ से अधिक का रोजगार मिला है।

साथ ही उन्होंने राज्य में एंग्लिंग, राफ्टिंग और शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की योजनाओं का जिक्र किया और चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड पर्यटकों के आगमन पर प्रधानमंत्री का आभार जताया।

इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना, एसपी प्रह्लाद नारायण मीणा और कॉर्बेट निदेशक डॉ. साकेत बडोला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular