spot_img
spot_img
Homeनैनीतालजिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की दो टूक , शिकायत मिली तो होगी कड़ी...

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की दो टूक , शिकायत मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई

सरोवर नगरी नैनीताल सहित पूरे जनपद में अवैध शराब की बिक्री और सरकारी दुकानों में ओवर रेटिंग पर रोक लगाने को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आबकारी विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी स्तर पर अवैध शराब की बिक्री न हो, इसके लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि हर आबकारी निरीक्षक को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से जांच अभियान चलाना होगा। अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम को लेकर की जा रही कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत की जानी चाहिए।
डीएम रयाल ने सरकारी निविदा प्राप्त मदिरा दुकानों में ओवर रेटिंग को लेकर भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब बेचे जाने की शिकायत मिली तो तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित दुकानदार और निरीक्षणकर्ता दोनों की जवाबदेही तय की जाएगी।
डीएम ने कहा कि अवैध शराब और ओवर रेटिंग जैसी शिकायतों से शासन-प्रशासन की छवि धूमिल होती है। ऐसे में विभाग को सजग रहते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन और प्रशासन की साख बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की कोताही से आम जनता में गलत संदेश जाता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular