spot_img
spot_img
Home चकरातायूटिलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत

यूटिलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत

 चकराता क्षेत्रान्तर्गत भंडाराथात के पास यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और जिसमें मौके पर ही चालक की मौत हो गई और एसडीआरएफ की टीम ने चालक का शव बरामद कर किया है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह समय साढे नौ बजे थाना चकराता द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सिचार-खुराड भंडाराथात मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या यूके16सीए 0161 अनियंत्रित होकर लगभग पचास मीटर गहरी खाई में गिर गया है।
इस दौरान सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई और घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं खोज कार्य करते हुए देखा कि वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक की शिनाख्त गजेन्द्र चौहान पुत्र मातवर सिंह, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी ग्राम सिचाड, थाना चकराता है और एसडीआरएफ टीम द्वारा मृतक के शव को खाई से निकालकर संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular