spot_img
spot_img
Homeचंपावतअवैध रूप से तस्करी कर ले जाई जा रही भैंसों को ग्रामीणों...

अवैध रूप से तस्करी कर ले जाई जा रही भैंसों को ग्रामीणों ने छुड़वाया

चंपावत जिले के पाटी तहसील के मूलाकोट व आसपास के क्षेत्रों में जानवरों को रात के अंधेरे में हल्द्वानी सहित अन्य शहरों को ले जाया जाता है। यह आज से नहीं विगत कई वर्षों से हो रहा है। बाहर से आये कुछ लोग गांवों में जाकर भैंसों, कटरों को सस्ते दामों में खरीदकर रात के अंधेरे में पिकअप वाहनों में ठोंस कर ले जाते हैं जिस कारण कुछ जानवरों की मौत भी हो जाती है। इनके पास कोई वैध डाकोमेंटस भी नहीं होता लेकिन प्रशासन इनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं करता जबकी मूलाकोट से महज 14 किमी दूर पर थाना है और ले जाने वाले रास्ते में देवीधुरा और बालिग में पुलिस चौकी हैं ।
रात्री लगभग 11 बजे ग्रामसभा मूलाकोट से संदिग्ध रुप से ले जाई जा रही पिकअप को ग्रामीणों ने जब रोका तो उसमें पांच भैंसे ठोंसी थी जो बहुत दिक्कत में थी। ग्रामीणों ने उनको सुरक्षित मुक्त कराया। इस बार वाहन चालक के हाथ जोड़कर माफी मांगने व अगली बार क्षेत्र में न आने की बात कहकर माफी देते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
समाजिक कार्यकर्ता चंचल चंचल सिंह, संजय सिंह सहित सभी ग्रामीणों ने कहा कि जो भी गिरोह बनाकर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों कोशिश करेगा और क्षेत्र की शांति ब्यवसथा से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। अंधेरे में पशु तस्करी नहीं करने दी जाएगी।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular