spot_img
spot_img
Homeकोटद्वारफ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर: ऋतु खंडूड़ी

फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर: ऋतु खंडूड़ी

विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को कोटद्वार के देवी रोड स्थित एलवीएल फाउंडेशन-लाल पैथ लैब द्वारा स्थापित फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ पद्मश्री ब्रिगेडियर डॉ. अरविंद लाल भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में विधायक खंडूड़ी ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र कोटद्वार और आसपास के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का एक सुनहरा अवसर है। यहां युवाओं को पांच महीने की विशेष प्रशिक्षण दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें भारत सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र और प्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र केवल रोजगार नहीं देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर डायग्नोस्टिक सेवाओं की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाएगा।
खंडूड़ी ने बताया कि रानीखेत में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी ब्रिगेडियर डॉ. अरविंद लाल से मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्हें जानकारी मिली थी कि एएलवीएल फाउंडेशन दुगड्डा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का कार्य कर रहा है, खंडूड़ी ने बताया कि उसी अवसर पर उन्होंने कोटद्वार में भी ऐसी ही पहल की आवश्यकता जताई थी, और उसी का परिणाम है कि आज यहां यह आधुनिक केंद्र स्थापित हो सका है।
उन्होंने डॉ. अरविंद लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र कोटद्वार के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार लाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular