spot_img
spot_img
Homeकाशीपुरमोहल्ला अली खां में अराजकता बर्दाश्त नहीं,जिलाधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई के...

मोहल्ला अली खां में अराजकता बर्दाश्त नहीं,जिलाधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मोहल्ला अली खां में हाल ही हुई अराजकता की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने साफ कहा कि अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। मंगलवार को जिलाधिकारी ने काशीपुर एसपी कार्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की और सभी विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र की योजनाओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मोहल्ला अली खां का मौके पर निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण हटाए जाने और नालियों की सफाई कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही क्षेत्र के हाउस टैक्स, दुकानों के लाइसेंस, वोटर लिस्ट, विद्युत संयोजन, पेयजल व्यवस्था और राशन कार्डों का 100 प्रतिशत सत्यापन कराने के आदेश दिए।
पुलिस को मोहल्ला में रात्रि गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को लम्बित बिल वाले और बिना विद्युत कनेक्शन वाले घरों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। राशन विभाग को सघन अभियान चलाकर राशन कार्डों का सत्यापन करने और अपात्र राशन कार्ड निरस्त करने का भी आदेश दिया गया। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि पिछले तीन दिनों में 401 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 83 अपात्र पाए गए हैं।
नगर आयुक्त ने बताया कि मोहल्ला अली खां में लगभग 200 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। विद्युत विभाग ने बताया कि 13 कनेक्शन काटे गए हैं। जिलाधिकारी ने अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चन्दोला, उप खण्ड अधिकारी विद्युत महक मिश्रा, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षण मलकीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular