spot_img
spot_img
Homeउत्तरकाशीजखोल में भालू का हमला, नेपाली युवक गंभीर रूप से घायल

जखोल में भालू का हमला, नेपाली युवक गंभीर रूप से घायल

जखोल गांव के समीप आज सुबह एक भालू ने नेपाली मूल के युवक पर हमला कर दिया। यह घटना जखोल के पूर्व प्रधान सूरज रावत के सेब के बगीचे में घटी, जहां कमल बहादुर पुत्र शेर बहादुर अस्थायी रूप से रह रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमल बहादुर सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गया था, तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल थाना मोरी पुलिस व वन विभाग के नैटवाड़ रेंज कार्यालय को दी।

 

सूचना मिलते ही थाना मोरी अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। संपर्क करने पर डीएफओ गोविंद वन्य जीव विहार पुरोला निधि सेमवाल ने बताया कि रेंज अधिकारी गौरव अग्रवाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

 

घायल कमल बहादुर को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

 

डीएफओ निधि सेमवाल ने बताया कि घायल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए विभागीय मानकों के तहत गंभीर व सामान्य घायलों के लिए अलग-अलग सहायता राशि निर्धारित की गई है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular