spot_img
spot_img
Homeनैनीतालभीमताल में 112 करोड़ की विकास नई परियोजनाओं की घोषणा

भीमताल में 112 करोड़ की विकास नई परियोजनाओं की घोषणा

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लेटीबुंगा मैदान, ग्राम पंचायत शशबनी, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में कुल 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं की कुल लागत ₹112 करोड़ 34 लाख रुपये है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर महिला उत्पादों की सराहना की। उन्होंने भीमताल क्षेत्र के कई गांवों में मिनी स्टेडियम, नई पार्किंग, रोडवेज बस स्टेशन और अग्निशमन केंद्र की स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही भीमताल बाईपास नहर कवरिंग, प्रमुख सड़कों के डामरीकरण और रोड सुधार के कार्य भी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के चलते रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली और 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भवाली बाईपास, भीमताल बाईपास सड़क सुधार, 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, गौशाला निर्माण और अन्य कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसपी यातायात जगदीश चंद्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular